Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अयोध्या में 25 नवंबर से जुटेंगे देश के शीर्ष तीरंदाज

October 7, 2023

अयोध्या में 25 नवंबर से जुटेंगे देश के शीर्ष तीरंदाज

लखनऊः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 25 से 30 नवंबर के बीच प्रस्तावित सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में देश के शीर्ष तीरंदाज शिरकत करेंगे। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे जबकि केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि प्रतियोगिता इंडिविजुअल, टीम और मिक्सड टीम इवेंट में इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड के तहत खेली जाएगी। जानकारी के अनुसार देश भर से 1100 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे, जिसमें 550 पुरुष और 550 महिला प्रतिभागी होंगी। इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है की भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियन गेम्स में देश के लिए तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के साथ कुल पांच पदक जीते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें