Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व कप 2023 : श्रीलंका को बल्ले और गेंद से करना होगा बेहतर प्रदर्शन

October 29, 2023

विश्व कप 2023 : श्रीलंका को बल्ले और गेंद से करना होगा बेहतर प्रदर्शन

पुणे: आईसीसी विश्व कप 2023 के सोमवार को होने वाले 30वें मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता होगी, वहीं अफगानिस्तान उसकी मजबूत बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी का फायदा मिल सकता है।मौजूदा विश्व कप में दोनों टीमों की स्थिति एक समान है और दोनों टीमों ने 5-5 मैच खेले हैं तथा 2-2 मुकाबलों में जीते हैं। एकदिवसीय विश्व कप में अब तक दोनों टीमों की दो बार भिड़त हुई हैं और दोनों बार श्रीलंका को जीत मिली है।

अफगानिस्तान की गेंदबाजी तो बेहतर है उसकी बल्लेबाजी में भी इस विश्वकप में बड़ा परिवर्तन देखा गया है। उसके सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और अनुभवी रहमत शाह की बेहतर लय से टीम को फायदा हुआ है। वहीं गेंदबाजी में युवा प्रतिभा नूर अहमद का भी बेहतर प्रदर्शन देखा गया है।

अगर देखा जाए तो श्रीलंका की खराब बल्लेबाजी उसका कमजोर पक्ष है, तो प्रमुख गेंदबाजों से चोटिल होने से भी टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। उसके अनुभवी सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा, कप्तान कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, सदीरा समाराविक्रमा को संघर्ष करना पड़ रहा है। अनुभवी आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज की वापसी से टीम काफी मजबूत मिल सकती है। अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज ने पिछले 10 एकदिवसीय मुकाबलों में 403 रन बनाए हैं। वहीं श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने पिछले 10 मैच में 494 रन बनाए हैं।

अफगानिस्तान के राशिद खान ने पिछले 10 मैचों में 11 विकेट तथा श्रीलंका के दिलशान मदुशंका ने पिछले पांच मैचों में 11 विकेट झटके हैं। कल खेले जाने वाले मुकाबले में ये खिलाड़ी मैच का रूख बदलने में सक्षम है। दोनों टीमों के बीच अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में कुल 11 मैच हुए है। इनमें से सात में श्रीलंका और तीन में अफगानिस्तान को जीत मिली है। वहीं एक मुकाबला बेनतीजा रहा। विश्वकप 2015 में और 2019 में दोनों टीमों के बीच खेले गये मुकाबलों में दोनों बार श्रीलंका को जीत मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें