Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज Hazratullah Zazai की 2 साल की बेटी का निधन, टीम के साथी ने की पुष्टि

March 14, 2025

अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज Hazratullah Zazai की 2 साल की बेटी का निधन, टीम के साथी ने की पुष्टि

स्पोर्ट्स डेस्क Hazratullah Zazai : अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज हजरतुल्लाह ज़ज़ई को लेकर एक बेहद दुखत खबर सामने आयी है। जहां आपको बता दे कि हजरतुल्लाह जजई की 2 साल की बेटी की मौत हो गई। बता दें कि इस खबर की पुष्टि हज़रतुल्लाह ज़ज़ई के अफ़गान टीम के साथी करीम जनत ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्त और टीम के साथी के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए की। निधन का सही कारण अभी तक अज्ञात है। वहीं अफगानिस्तान के क्रिकेटरों ने हज़रतुल्लाह को सहानुभूति और समर्थन के संदेश भेजे हैं ताकि वह और उनका परिवार इस कठिन समय से उबर सकें।

टीम के साथी ने साझा की दुखद खबर

करीम जनत ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि, मुझे आप सभी को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरे करीबी दोस्त जैसे भाई हज़रतुल्लाह ज़ज़ई ने अपनी बेटी खो दी है। इस अविश्वसनीय रूप से कठिन समय में उनके और उनके परिवार के लिए मेरा दिल दुख से भर गया है। कृपया उन्हें अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें क्योंकि वे इस दुखद नुकसान से गुज़र रहे हैं। मेरी गहरी संवेदनाएँ हज़रतुल्लाह ज़ज़ई और उनके परिवार के साथ हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karim Janat (@karimjanat_11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें