Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम 9 सितंबर से यूएई में शुरू होने वाले टी20 एशिया कप 2025 में हिस्सा लेगी। बता दें कि इस बार टीम की कमान स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को 4 सितंबर तक दुबई पहुँचने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद 5 सितंबर को टीम का पहला प्रैक्टिस सेशन आईसीसी अकादमी में आयोजित किया जाएगा।
भारतीय टीम का यूएई से इस मैदान पर होगा सामना
टीम इंडिया को एशिया कप 2025 में पूल ए में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के साथ मेज़बान यूएई, ओमान और चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। भारत का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेला जाएगा।
दुबई ग्राउंड पर भारत का रिकॉर्ड
भारतीय टीम का दुबई इंटरनेशनल ग्राउंड पर मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। अब तक खेले गए 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत ने 5 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। इस बार टीम के सामने अपने रिकॉर्ड को और मजबूत करने की चुनौती होगी।
कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
शुरुआत में एशिया कप के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेले जाने तय थे, लेकिन यूएई की भीषण गर्मी को देखते हुए मैचों का समय आधा घंटा आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में भारत और यूएई के बीच होने वाला मुकाबला अब भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा।
कहां देखें लाइव मैच
भारत बनाम यूएई मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। टीवी पर फैंस इस मैच को सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 चैनलों पर देख सकेंगे। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony Liv ऐप पर उपलब्ध होगी। दर्शक अपने मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर लॉगिन करके मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...