Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asia Cup: MS धोनी का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना हर खिलाड़ी का सपना

September 10, 2025

Asia Cup: MS धोनी का वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जिसे तोड़ना हर खिलाड़ी का सपना

Asia Cup 2025: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप के इतिहास में सबसे सफल टीम मानी जाती है। अब तक खेले गए टूर्नामेंट्स में भारत ने 8 बार खिताब अपने नाम किया है। बता दें कि भारत ने पहली बार 1984 में एशिया कप में हिस्सा लिया था और उस उद्घाटन संस्करण को जीतकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, 1986 में खेले गए दूसरे संस्करण में भारत ने हिस्सा नहीं लिया, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया हर बार टूर्नामेंट का हिस्सा बनी और कई मौकों पर विजेता भी रही।

ODI से लेकर T20 तक भारत का दबदबा

लंबे समय तक एशिया कप ODI फॉर्मेट में खेला जाता रहा। लेकिन साल 2016 में पहली बार इसे T20 फॉर्मेट में आयोजित किया गया। उस संस्करण में भी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह भारत का पहला T20 एशिया कप खिताब था। हालांकि, 2022 में श्रीलंका ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर T20 एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की। अब एक बार फिर एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है और टीम इंडिया के पास दूसरी बार T20 एशिया कप जीतने का सुनहरा मौका है।

धोनी का अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय कप्तानों की बात करें तो मोहम्मद अजहरुद्दीन, महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इन तीनों ने भारत को दो-दो बार एशिया कप जिताया है। लेकिन इन सबमें सबसे खास नाम है महेंद्र सिंह धोनी का। धोनी अकेले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को ODI और T20I दोनों फॉर्मेट में एशिया कप जिताया। 2010 में धोनी की कप्तानी में भारत ने ODI एशिया कप जीता। वहीं 2016 में भारत ने उनकी कप्तानी में पहला T20 एशिया कप अपने नाम किया। बता दें कि आज तक कोई भी भारतीय कप्तान उनके इस रिकॉर्ड को दोहरा नहीं सका है। धोनी एशिया के भी इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने दोनों फॉर्मेट में खिताब जीता है।

टीम इंडिया 10 सितंबर को करेगी आगाज

एशिया कप 2025 तीसरी बार T20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। भारतीय टीम अपना अभियान 10 सितंबर से शुरू करेगी। भारत का पहला मुकाबला दुबई में UAE के खिलाफ होगा। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से हाई-वोल्टेज मैच खेला जाएगा, जो दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। टीम इंडिया अपना आखिरी स्टेज मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ अबु धाबी में खेलेगी। यदि सबकुछ ठीक रहा तो भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत सुपर-4 चरण में भी देखने को मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें