Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चेन्नई सुपर किंग्स के खेल में आत्मविश्वास की कमी : Michael Clarke

April 12, 2025

चेन्नई सुपर किंग्स के खेल में आत्मविश्वास की कमी : Michael Clarke

Michael Clarke : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क का मानना ​​है कि पांच बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को अपने खेल पर भरोसा नहीं है और वह मौजूदा आवश्यकताओं के अनुरूप खेलने में असमर्थ है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को एकतरफा मुकाबले में चेन्नई को आठ विकेट से हरा दिया। इस दौरान अपने घरेलू मैदान पर सबसे कम स्कोर बनाने के बाद चेन्नई को छह मैचों में लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। ‘जियो स्टार’ के विशेषज्ञ क्लार्क ने कहा, “यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी मुश्किल लग रही थी। नई गेंद थोड़ी मूव कर रही थी और गेंद निश्चित रूप से थोड़ी घूम रही थी। मुझे लगता है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम गलत योजना के साथ मैदान पर उतरी थी।”

उन्होंने कहा, “यह टीम जिस तरह से खेल रही थी, उसमें आत्मविश्वास और जुनून की कमी साफ तौर पर महसूस की जा सकती थी। उनका रवैया आज के क्रिकेट जैसा नहीं लगता। उनका एकमात्र प्रयास जीत के करीब पहुंचना या बड़ी हार से बचना है।” क्लार्क ने कहा, “इस तरह के रूढ़िवादी रवैये के बजाय उन्हें अपना सबकुछ दांव पर लगा देना चाहिए। उन्हें अपना सबकुछ दांव पर लगाकर मैच जीतने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा बदलाव करना कहना जितना आसान है, करना उतना आसान नहीं है।” उन्होंने कहा, “जब आप जीत रहे होते हैं तो ड्रेसिंग रूम में खुशी और आत्मविश्वास का माहौल होता है, लेकिन जब आप हार रहे होते हैं तो नकारात्मक भावनाएं बनी रहती हैं और कभी-कभी इससे छुटकारा पाना मुश्किल होता है।”

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें