Site icon Dainik Savera Times

एक ही मैच हुआ 3 बार टाई, मैच के रिजल्ट से बना नया रिकॉर्ड, पढ़ें…

Cricket News

Cricket News

Cricket News : नीदरलैंड ने यहां टी-20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज के मैच में नेपाल को तीसरे सुपर ओवर में हराकर नया रिकॉर्ड बनाया। टी-20 या लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी मैच का नतीजा तीसरे सुपर ओवर में निकला। सोमवार रात खेले गए इस मैच में माइकल लेविट ने आखिरकार तीसरे सुपर ओवर में छक्का लगाकर नीदरलैंड को जीत दिला दी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। एक समय उनकी जीत पक्की लग रही थी क्योंकि नेपाल को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। हालांकि, नेपाल के निचले क्रम के बल्लेबाज नंदन यादव ने आखिरी ओवर में दो चौके लगाए। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया, जिसकी बदौलत नेपाल आठ विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर स्कोर बराबर करने में सफल रहा।
पहला सुपर ओवर 
कुशाल भुर्टेल ने 18 रन बनाकर पहले सुपर ओवर में नेपाल को 19 रन पर पहुंचाया, लेकिन नीदरलैंड के ओपनर मैक्स ओ’डॉड ने पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमश: छक्का और चौका लगाकर स्कोर बराबर कर दिया।
दूसरा सुपर ओवर 
दूसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। लेकिन नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने काइल क्लेन की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच को नए मोड़ पर पहुंचा दिया।
तीसरा सुपर ओवर-
पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल तीसरे सुपर ओवर में एक भी रन नहीं बना सका। नीदरलैंड के ऑफ स्पिनर जैक्स लियोन कैचेट ने बिना कोई रन दिए चार गेंदों में दो विकेट लेकर नेपाल का ओवर जल्दी ही खत्म कर दिया। इस तरह नीदरलैंड को मैच जीतने के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी, लेकिन लेविट ने संदीप लामिछाने के ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर मैच को शानदार तरीके से खत्म कर दिया।
Exit mobile version