Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Eng vs WI: जो रूट का शानदार नाबाद शतक, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया

June 1, 2025

Eng vs WI: जो रूट का शानदार नाबाद शतक, इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को तीन विकेट से हराया

कार्डिफ: आदिल राशिद (चार विकेट) और साकिब महमूद (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद जो रूट (नाबाद 166) की विस्फोटक पारी की बदौलत इंग्लैंड ने रविवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को सात गेंदे शेष रहते 312 रन बनाकर तीन विकेट से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजये बढ़त बना ली है।

309 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र दो रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गवां दिये। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक के साथ जो रूट ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट लिये 85 रनों की साझेदारी हुई। 12वें ओवर में अल्ज़ारी जोसेफ ने हैरी ब्रूक को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। हैरी ब्रूक ने 36 गेदों में 47रन बनाये। इसके बाद जॉस बटलर (शून्य) और जेकब बेथेल (17) का विकेट गिरने के बाद वेस्टइंडीज ने फिर से मैच में अपनी पकड़ बना ली। इस दौरान जो रूट एक छोर थामे रन बनाते रहे। विल जैक्स (49) रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। इंग्लैंड ने 45.3 ओवर में सात विकेट पर 312 रन बनाकर मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। जो रूट ने 139 गेंदों में 21 चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 166) रनों की मैच विजयी पारी खेली।

ये भी पढ़ें : Manipur: संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने सेना पोस्ट पर की फायरिंग, 30 मिनट चली मुठभेड़  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें