खेल डेस्क: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान इस समय जिंदगी की सबसे मुश्किल लड़ाई लड़ रहे हैं। 38 साल के जादरान की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर रख रहे हैं और उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
इस खबर के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में चिंता बढ़ गई है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने अस्पताल से उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की। उन्होंने कहा कि ज़ादरान उनके लिए एक अच्छे दोस्त जैसे हैं।
यह भी पढ़ें-
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ईरान ने खोला एयरस्पेस, अरब देशों में फंसे लोग लौट सकेंगे अपने घर
‘2023 में पास हुआ महिला आरक्षण बिल तुरंत लागू करो’, प्रियंका गांधी वाड्रा का केंद्र पर हमला
Himachal: मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा पूरा आटा कोटा, दालों के दाम बदले
शाहिद अफरीदी ने भी जताई चिंता
इससे पहले शाहिद अफरीदी ने भी उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने बताया कि उनकी बात जादरान के भाई से हुई थी, जिससे उनकी गंभीर हालत के बारे में पता चला। ज़ादरान के परिवार ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया है, जिससे हालात की गंभीरता समझी जा सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जादरान के शरीर में व्हाइट ब्लड सेल (WBC) की संख्या काफी कम हो गई है। यह एक खतरनाक स्थिति होती है, जिससे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। इसी कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है और इलाज का यह समय बहुत महत्वपूर्ण है।
क्रिकेट करियर की झलक
शपूर ज़ादरान अफगानिस्तान के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे। उन्होंने 2009 में नीदरलैंड्स के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। शपूर ज़ादरान ने कुल 80 इंटरनेशनल मैच खेले। 44 वनडे (ODI) मैच में उन्होंने 44 विकेट लिए (बेस्ट 4/24)। 36 टी20 इंटरनेशनल मैच में उन्होंने 27 विकेट और बेस्ट 3/40।
अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों को आउट किया, जैसे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन और तिलकरत्ने दिलशान। उन्होंने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। फिलहाल, पूरा क्रिकेट जगत शपूर ज़ादरान के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है और उनके फैंस उनकी सेहत में सुधार की उम्मीद कर रहे हैं।

