Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hardik Pandya ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

December 20, 2025

Hardik Pandya ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, अपने नाम की ये बड़ी उपलब्धि

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के पांचवें और आखिरी T20 मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को मैच और सीरीज में जीत दिलायी। मैच में बल्ले के साथ ही गेंद से अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत हार्दिक पांड्या ने युवराज सिंह का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हार्दिक पांड्या की तूफानी बल्लेबाजी
हार्दिक पांड्या अहमदाबाद में बल्लेबाजी करने के लिए उतरने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों पर टूट पड़े। हार्दिक सिर्फ बाउंड्री में ही बातें कर रहे थे। हार्दिक ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया। भारत की तरफ से टी20 में यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। पांड्या ने 25 गेंदों पर 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 63 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 231 के विशाल स्कोर तक पहुंच सकी।हार्दिक ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और 1 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद छलका ‘ईशान किशन’ का दर्द, कहा- मुझे बुरा लगा…

युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
अंतरराष्ट्रीय टी20 में यह चौथा मौका था जब हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाने के साथ ही 1 या उससे अधिक विकेट लिए। इस मामले में उन्होंने युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। युवराज ने टी20 में तीन बार फिफ्टी लगाने के साथ ही 1 या उससे अधिक विकेट लिए थे। विराट कोहली और शिवम दुबे भी 2-2 बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

मैच के श्रेष्ठ खिलाड़ी बने हार्दिक
हार्दिक पांड्या को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैच का श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। हार्दिक ने सीरीज का दूसरा अर्धशतक लगाया। सीरीज के पहले मैच में भी हार्दिक ने 28 गेंद पर नाबाद 59 रन बनाने के साथ ही 1 विकेट लिए थे।

भारत का शानदार प्रदर्शन
पांचवें टी20 की बात करें तो टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने तिलक वर्मा के 73, हार्दिक पांड्या के 63, सैमसन के 37, और अभिषेक शर्मा के 34 रन की बदौलत 8 विकेट पर 231 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और मैच 30 रन से हार गई। क्विंटन डि कॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए थे। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें