Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उम्मीद है विराट कोहली हमारे लिए आगे भी ऐसे ही रन बनाते रहेंगे: गिल

January 12, 2026

उम्मीद है विराट कोहली हमारे लिए आगे भी ऐसे ही रन बनाते रहेंगे: गिल

वड़ोदरा: भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे है। उम्मीद है वह आगे भी हमारे लिए रन बनाते रहेंगे।

आज यहां न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराने के बाद गिल ने कहा कि टीम के लिए योगदान बेहद सुखद होता है विशेषकर जब आप लक्ष्य का पीछा कर रहे हों। हर स्पोर्ट्समैन के लिए जरूरी है कि वह वर्तमान में रहे और मैं भी यही कोशिश करता हूं। जिस तरह से कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं वह बल्लेबाजी को बेहद आसान बना देते हैं। हमें उम्मीद है कि वह हमारे लिए ऐसे ही रन बनाते रहेंगे। अर्शदीप ने पिछली सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था और सिराज पिछली सीरीज में नहीं खेले थे इसलिए रोटेशन को ध्यान में रखते हुए सिराज को अवसर दिया गया। क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले अधिक मैच नहीं हैं। वॉशिंगटन को साइड स्ट्रेन है और वह स्कैन के लिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें