Site icon Dainik Savera Times

Housefull-5 ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल… 2 दिन में कमाए 54 करोड़, मास्क लगाकर सिनेमाघर के बाहर पहुंचे Akshay Kumar

Housefull 5 Box Office Collection: बॉलीवुड की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म हाउसफुल-5 ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। रिलीज़ के महज दो दिनों में फिल्म ने 54 करोड़ रुपये की ज़बरदस्त कमाई कर ली है। पहले दिन से ही शानदार ओपनिंग करने वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। दिलचस्प बात ये है कि यह फिल्म दो अलग-अलग एंडिंग्स के साथ रिलीज़ हुई है, जो दर्शकों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव साबित हो रहा है।

मास्क लगाकर पहुंचे अक्षय कुमार, फैन्स ने नहीं पहचाना

फिल्म की प्रतिक्रिया जानने के लिए सुपरस्टार अक्षय कुमार खुद मास्क पहनकर एक सिनेमाघर के बाहर पहुंचे। यह वही मास्क था, जो फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान स्टारकास्ट ने पहना था। मास्क की वजह से लोग उन्हें पहचान नहीं सके। कुछ दर्शकों ने उन्हें सामान्य कंटेंट क्रिएटर समझकर अपना रिव्यू भी शेयर किया, जबकि कुछ ने उन्हें नजरअंदाज कर आगे बढ़ना ही बेहतर समझा। इस मजेदार वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस न सिर्फ इस वीडियो का आनंद ले रहे हैं, बल्कि अक्षय कुमार के इस जुनून और प्रमोशन के अंदाज़ की सराहना भी कर रहे हैं।

पहले हफ्ते ही हिट होने की ओर बढ़ रही फिल्म

हाउसफुल-5 में अक्षय कुमार के साथ दो दर्जन से अधिक सितारे नजर आ रहे हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग और शानदार परफॉर्मेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म की अनोखी कहानी और दो अंत के प्रयोग को लेकर भी चर्चा तेज है। फिल्म की रविवार की कमाई को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि इसका आंकड़ा पहले ही वीकेंड में 80 करोड़ के करीब पहुंच सकता है। बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल-5 की शुरुआत जोरदार रही है और अगर यही ट्रेंड जारी रहा, तो यह फिल्म जल्द ही सौ करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

Exit mobile version