Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hardik Pandya ने कहा, मैंने अपने प्रशंसकों का दिल फिर से जीत लिया

February 23, 2025

Hardik Pandya ने कहा, मैंने अपने प्रशंसकों का दिल फिर से जीत लिया

नेशनल डेस्क : भारत के हरफनमौला Hardik Pandya को लगता है कि पिछले साल वेस्टइंडीज में आईसीसी टी20 विश्व कप में खिताबी जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने के बाद उन्होंने अपने प्रशंसकों का दिल फिर से जीत लिया है। पंड्या को पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। वह गुजरात टाइटंस को छोड़कर वापस मुंबई की टीम से जुड़े थे।

इसके बाद मुंबई इंडियंस के प्रशंसकों ने लगातार उनको निशाने पर रखा था। पंड्या ने हालांकि इस नकारात्मकता को पीछे छोड़कर अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत 2007 के बाद पहली बार इस प्रतियोगिता को जीतने में सफल रहा। पंड्या ने इस टूर्नामेंट में 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए। पंड्या ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘‘मेरे लिए जीवन एक पूर्ण चक्र में आ गया है। मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मैंने उन्हें (प्रशंसकों का दिल) वापस जीत लिया है।’’

फिर से नई शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरेंगे

भारत अभी चैंपियंस ट्रॉफी में भाग ले रहा है और हार्दिक ने कहा कि खिलाड़ियों का ध्यान अब एक और ट्रॉफी जीतने पर लगा है। उन्होंने कहा, ‘‘अब नया साल है, एक नया टूर्नामेंट है और नई चुनौतियां हमारा इंतजार कर रहे हैं। फिर से चैंपियन बनने की कवायद शुरू हो गई है।’’ हार्दिक ने कहा, ‘‘आज हम फिर से नई शुरुआत करने के लिए मैदान पर उतरेंगे। हम एक और दिन में एक और प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जीत हासिल करने के लिए उतरेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में एक और अध्याय हमारा इंतजार कर रहा है। इसलिए एक ऐसे मुकाबले के लिए तैयार हो जाइए जिसको किसी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें