Site icon Dainik Savera Times

ICC का नया नियम बना खिलाड़ियों के लिए मुसीबत! अब 7 दिनों तक ये खिलाडी नहीं खेल सकेगा क्रिकेट, टीम को होगा नुक्सान

ICC new rule

ICC new rule

ICC new rule : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का नया सत्र अब शुरू हो चुका है। इस बार ICC ने कुछ नए नियम लागू किए हैं, जो पूरी क्रिकेट दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। खासकर, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच में एक घटना ने सभी का ध्यान खींचा। जिम्बाब्वे के ओपनर बल्लेबाज ब्रायन बैनेट खेल के दौरान लय में थे, जब अचानक एक गेंद उनके सिर पर लग गई। इसके बाद वह खेलने के लिए तैयार तो हुए लेकिन फिर ड्रेसिंग रूम वापिस लौट गए। इस वजह से अब नए नियम के अनुसार उन्हें कम से कम 7 दिन तक क्रिकेट से दूर रहना होगा। यह नियम खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। नए WTC सत्र में ऐसे कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जो खेल के तरीके को बदल सकते हैं।

यह घटना उस समय घटित हुई जब जिम्बाब्वे अपनी पारी का छठा ओवर खेल रहा था। इस दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाज क्वेना मफाका गेंदबाजी कर रहे थे। ब्रायन बैनेट ने एक हुक शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह गेंद को ठीक से नहीं खेल पाए और गेंद सीधे उनके हेलमेट पर लग गई। गेंद लगने के तुरंत बाद वह नीचे बैठ गए। इस स्थिति को देखकर फिजियो मैदान पर पहुंचे और उन्होंने बैनेट की जांच की। कुछ देर बाद, बैनेट ने अपनी स्थिति बेहतर महसूस की और खेलने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने 7वें ओवर में तीन गेंदों का सामना भी किया। हालांकि, 8वें ओवर की शुरुआत होते ही बैनेट को फिर से परेशानी महसूस हुई और उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया।

बैनेट को हुआ कनकशन–
सिर में चोट लगने के कारण बैनेट ने मैच से रिटायर्ड होकर पवेलियन लौटने का फैसला किया। उनके चोट की गंभीरता देखते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि उन्हें कनकशन हुआ है। इस स्थिति में, उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में प्रिंस मसवउरे को शामिल किया गया। रिटायर्ड आउट होने से पहले बैनेट 28 गेंदों पर 19 रन बना चुके थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से जिम्बाब्वे की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है।

क्या है ICC का नया नियम?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए सत्र में आईसीसी ने कुछ नए नियम लागू किए हैं, जो खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हैं। इन नियमों के अनुसार, अगर किसी खिलाड़ी को कनकशन यानी मस्तिष्क चोट लगती है, तो उसे अपनी टीम से बाहर होना पड़ेगा। इसके बाद, उसकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस किसी भी खिलाड़ी को कनकशन हुआ होगा, वह खिलाड़ी कम से कम 7 दिनों तक क्रिकेट नहीं खेल सकेगा। पहले, यदि कोई खिलाड़ी चोटिल होता था, तो वह जल्दी ठीक होने पर अगले मैच में टीम को फिर से जॉइन कर सकता था। लेकिन नए रूल्स के मुताबिक अब ऐसा कर पाना संभव नहीं है।

Exit mobile version