Site icon Dainik Savera Times

IND vs ENG: भारत की जीत के बीच बारिश बन सकती है विलेन, जानें एजबेस्टन में आज ऐसा रहेगा मौसम

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आज निर्णायक दिन है। एजबेस्टन के मैदान पर चार दिनों के खेल के बाद मुकाबले पर पूरी तरह टीम इंडिया का कब्जा नजर आ रहा है। भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने चौथे दिन 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए थे। अब पांचवें दिन भारत के पास मैच जीतने का शानदार मौका है, जबकि इंग्लैंड के लिए मैच ड्रॉ कराना ही सबसे बड़ा लक्ष्य होगा। ऐसे में मौसम का रोल आज काफी अहम हो सकता है।

एजबेस्टन में आज ऐसा रहेगा मौसम

रिपोर्ट के मुताबिक, 6 जुलाई को एजबेस्टन में बारिश के आसार हैं। सुबह 7 बजे तक 79% बारिश की संभावना जताई गई है। स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (खेल की शुरुआत का समय) तक बारिश की संभावना घटकर 22% रह जाएगी। इससे पहले सत्र में खेल की शुरुआत में देरी हो सकती है, जिससे इंग्लैंड को मैच ड्रॉ कराने में मदद मिल सकती है। तापमान की बात करें तो वह आज लगभग 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहने की उम्मीद है, जिससे मौसम ठंडा और गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकता है।

भारतीय गेंदबाजों पर जीत की जिम्मेदारी

टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में आकाश दीप और मोहम्मद सिराज अब तक मैच विनर साबित हुए हैं। बता दें दोनों ने मिलकर अब तक 13 विकेट चटकाए हैं। वहीं आकाश दीप ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में अब तक 2 विकेट लिए हैं। जबकि सिराज ने भी एक अहम विकेट हासिल किया है। इन दोनों तेज़ गेंदबाजों पर आज सबसे ज्यादा निगाहें रहेंगी, क्योंकि इंग्लैंड की बल्लेबाजी को समेटने की सबसे बड़ी उम्मीद वही हैं।

Exit mobile version