Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 की वापसी… आज RCB vs KKR के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच

May 17, 2025

IPL 2025 की वापसी… आज RCB vs KKR के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच

RCB vs KKR : करीब दस दिन के ब्रेक के बाद इंडियन प्रीमियर लीग 2025 आज से फिर रफ्तार पकड़ने को तैयार है। आज का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा, जो न सिर्फ टूर्नामेंट की दिशा तय करेगा बल्कि कई बड़े नामों की परीक्षा भी साबित होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के चलते कुछ समय के लिए IPL को स्थगित करना पड़ा था, लेकिन अब खेल का रोमांच फिर से लौट आया है। फैंस की नजरें खासतौर पर विराट कोहली पर टिकी हैं, जो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली बार मैदान में उतरेंगे। उनका अनुभव और आक्रामक अंदाज़ एक बार फिर दर्शकों के बीच जोश भरने को तैयार है।

कब, कहां और कितने बजे से होगा मैच?

यह हाई-वोल्टेज मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज यानी 17 मई को खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस ठीक 7:00 बजे होगा।

क्या है पॉइंट्स टेबल की स्थिति?

RCB अब तक 11 मैचों में 16 अंक जुटाकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। अगर आज वे जीत दर्ज करते हैं, तो प्लेऑफ में उनकी जगह लगभग तय हो जाएगी। दूसरी ओर, डिफेंडिंग चैंपियन KKR की राह मुश्किल हो गई है। 12 मैचों में 11 अंक हासिल करने वाली टीम फिलहाल छठे स्थान पर है, और एक और हार उसे टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

कहां देख सकते हैं लाइव मुकाबला?

RCB बनाम KKR मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी) पर किया जाएगा। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैंस इस मैच को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), मयंक अग्रवाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड।

कोलकाता नाइट राइडर्स:

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्किया, हर्षित राणा, उमरान मलिक।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें