Site icon Dainik Savera Times

IPL 2025 : आरसीबी ने जीता टॉस, LSG को दिया बैटिंग करने का मौका, देखें प्लेइंग 11

लखनऊ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में मंगलवार को यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार ‘इंपैक्ट खिलाड़ियों’ की सूची में है। आरसीबी ने चोटिल टिम डेविड की जगह लिविंगस्टोन और लुंगी एनगिडी की जगह नुवान तुषारा को एकादश में शामिल किया है। सुपर जायंट्स की टीम में एक मैच का निलंबन पूरा कर चुके दिगवेश राठी की वापसी हुई है। टीम ने मैथ्यू ब्रिट्ज्के को भी मौका दिया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, नुवान तुषारा।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश शर्मा, रसिख सलाम, मनोज भंडागे, टिम सीफर्ट, स्वप्निल सिंह।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, मैथ्यू ब्रीत्जके, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, अर्शिन कुलकर्णी, युवराज चौधरी।

Exit mobile version