खेल डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली में हुआ। इस मैच में ऐसा रिकॉर्ड बना जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन का विशाल स्कोर बनाया, लेकिन पंजाब ने इसे भी चेज कर लिया और मैच 6 विकेट से जीत लिया।
दिल्ली की बल्लेबाजी – केएल राहुल का धमाका
केएल राहुल ने इस मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 67 गेंदों में नाबाद 152 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के लगाए। उनके साथ नीतीश राणा ने भी शानदार खेल दिखाया। राणा ने 44 गेंदों में 91 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच 220 रन की बड़ी साझेदारी हुई। इसकी मदद से दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 264 रन बनाए।

पंजाब का ऐतिहासिक रन चेज
265 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद तेज रही। प्रियांश आर्य ने 17 गेंद में 43 रन बनाए प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 76 रन ठोके (9 चौके, 5 छक्के) पावरप्ले में ही पंजाब ने मैच पर पकड़ बना ली। इसके बाद नेहाल वढेरा ने 25 रन बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यरने कप्तानी पारी खेलते हुए 36 गेंद में नाबाद 71 रन बनाए (7 छक्के, 3 चौके)। अय्यर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर पंजाब ने यह लक्ष्य 7 गेंद पहले ही हासिल कर लिया।
मैच का नतीजा
दिल्ली: 264/2 (20 ओवर)
पंजाब: 265/4 (19.5 ओवर)
पंजाब किंग्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
दोनों टीमें:
दिल्ली कैपिटल्स : केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
ये भी पढ़ें- बाल-बाल बचे Donald Trump! डिनर करते समय हिल्टन होटल में फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो