Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोजपुरी गाने पर थिरके Ishaan Kishan… लंदन की गलियों में दिखा मस्ती भरा अंदाज, वीडियो हुई वायरल

June 28, 2025

भोजपुरी गाने पर थिरके Ishaan Kishan… लंदन की गलियों में दिखा मस्ती भरा अंदाज, वीडियो हुई वायरल

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर हैं, लेकिन इस बार वह भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके बजाय उन्होंने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंघमशायर की टीम के साथ दो मैचों का करार किया है। अपने पहले ही मुकाबले में ईशान ने शानदार 87 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 1 छक्का जड़ा।

काउंटी मैच के बाद लंदन की गलियों में नजर आए ईशान

बता दे कि मैच के बाद ईशान किशन मस्ती के मूड में दिखाई दिए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रिक्शे पर बैठकर भोजपुरी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। गाना था – “गुलाब जइसन खिलल बाड़ू, तू भंवरा से मिलल बाड़ू”, जिसे वह गुनगुनाते हुए भी दिखे। फैंस को उनका यह बेफिक्र अंदाज बेहद पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं ईशान

ईशान किशन अब तक भारतीय टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल – तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में 78 रन, 27 वनडे मैचों में 933 रन और 32 टी20 मैचों में 796 रन बनाए हैं।

वनडे क्रिकेट में वह बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं, जो उन्हें सीमित ओवरों का एक खास बल्लेबाज बनाता है।

आईपीएल में 2500+ रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं

ईशान किशन का आईपीएल प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। वह साल 2016 से इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं और अब तक 2998 रन बना चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। बता दें कि आईपीएल 2025 सीजन में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए पहले ही मैच में शतक जड़ा और पूरे सीजन में 14 मैचों में 354 रन बनाए।

ईशान अब तक मुंबई इंडियंस, गुजरात लायंस, और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें