Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

May 4, 2025

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

कोलकाता : कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 53वें मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद रहाणो ने कहा कि पिच कैसा व्यवहार करेगी मुझे पता नहीं।

उन्होंने कहा कि एकादश में दो बदलाव है आज का मैच मोइन अली और रमनदीप सिंह खेल रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि आज टी में तीन बदलाव, नीतीश राणा की जगह कुणाल राठौड़, फारूकी की जगह युद्धवीर और कुमार कार्तिकय की जगह हसरंगा खेल रहे है।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

केकेआर -एकादश): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणो (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मोइन अली, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।

आरआर (एकादश): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, कुणाल राठौड़, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश दीक्षणा, युद्धवीर सिंह और आकाश मधवाल।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें