Site icon Dainik Savera Times

Mitchell Starc ने रचा इतिहास… बने 100 टेस्ट खेलने वाले दूसरे Australian pacer

AUS vs WI, 3rd Test खेल डेस्क : ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच जमैका की राजधानी किंग्स्टन के सबीना पार्क स्टेडियम में तीसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। इसी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक नया इतिहास रच दिया है। जैसे ही स्टार्क मैदान पर उतरे, उन्होंने अपने 100 टेस्ट मैच पूरे कर लिए और इस उपलब्धि के साथ वह ग्लेन मैक्ग्रा के बाद 100 टेस्ट खेलने वाले केवल दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन गए हैं।

मिचेल स्टार्क की ऐतिहासिक उपलब्धि

दिसंबर 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले मिचेल स्टार्क अब 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 15वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही, वे दुनिया के 11वें तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में यह मुकाम हासिल किया है।

100 या उससे अधिक टेस्ट खेलने वाले अन्य तेज गेंदबाजों में शामिल हैं:

– जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
– स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
– कर्टनी वॉल्श (वेस्टइंडीज)
– ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)
– चमिंडा वास (श्रीलंका)
– शॉन पोलॉक (साउथ अफ्रीका)
– टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
– इशांत शर्मा (भारत)
– वसीम अकरम (पाकिस्तान)
– मखाया एंटिनी (साउथ अफ्रीका)

400 विकेट के करीब स्टार्क

100 टेस्ट की इस उपलब्धि के साथ ही मिचेल स्टार्क अब एक और बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब हैं। वे अब तक 99 टेस्ट मैचों में 396 विकेट चटका चुके हैं और अब उन्हें 400 विकेट क्लब में शामिल होने के लिए महज 4 विकेट की दरकार है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज:

1. शेन वॉर्न – 708 विकेट
2. ग्लेन मैक्ग्रा – 563 विकेट
3. नाथन लियोन – 562 विकेट
4. मिचेल स्टार्क – 396 विकेट
5. डेनिस लिली – 355 विकेट

यदि स्टार्क यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वे शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लियोन के बाद 400 विकेट लेने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बन जाएंगे।

तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 225 पर सिमटी

तीसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 225 रन पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया।

Exit mobile version