Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने में रचा इतिहास, ODI में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

February 20, 2025

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने में रचा इतिहास, ODI में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

दुबई: स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बृहस्पतिवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान सबसे कम मैच में 200 वनडे विकेट झटकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए।

लंबे समय तक चोट से दूर रहने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करते हुए शमी ने अपने 104वें मैच में 53 रन देकर पांच विकेट चटकाए और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 133 मैच में यह मुकाम हासिल किया था।

शमी का 200वां विकेट जाकिर अली थे जिन्होंने 68 रन बनाये।

शमी इस तरह ओवरआल सबसे तेजी से 200 वनडे विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे आगे ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क हैं जिन्होंने 102 मैच में 200 विकेट झटके हैं।

भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक शमी का वनडे प्रारूप में औसत 25 से कम है और वह पहले ही पांच बार पांच विकेट और 10 बार चार विकेट ले चुके हैं। चौंतीस वर्षीय शमी वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय हैं।

ये भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, कहा- 4 मई के बाद इंसाफ होगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें