Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nair और Malewar के शतक, विदर्भ के स्टंप तक 6 विकेट पर 264 रन

February 8, 2025

Nair और Malewar के शतक, विदर्भ के स्टंप तक 6 विकेट पर 264 रन

Nagpur : करुण नायर ने बल्ले से अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल के पहले दिन नाबाद शतक जड़कर विदर्भ को स्टंप तक छह विकेट पर 264 रन बनाने में मदद की। नायर (33 वर्ष) शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने अपना 22वां प्रथम श्रेणी शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने पिछले दौर में हैदराबाद के खिलाफ शतक जड़ा था। नायर ने 180 गेंद में 14 चौकों और एक छक्के से नाबाद 100 रन की पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विदर्भ की शुरुआत खराब रही और उसने तीन विकेट जल्दी गंवा दिए जिससे स्कोर तीन विकेट पर 44 रन हो गया। फिर नायर को दानिश मालेवार के रूप में एक अच्छा साथी मिला जिसने पारी को संभालने में अहम भूमिका निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 98 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और स्कोर को 142 तक पहुंचाया।

शंकर की गेंद पर एम मोहम्मद के हाथों कैच आउट

मालेवार 75 रन बनाकर 47वें ओवर में विजय शंकर की गेंद पर एम मोहम्मद के हाथों कैच आउट हुए। उनकी पारी में 13 चौके शामिल थे जो विदर्भ की वापसी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण रहे। मालेवार के आउट होने के बाद नायर ने पारी को संभाला। उन्होंने अक्षय वाडकर (24) के साथ 64 रन जोड़े और टीम को 250 के करीब पहुंचाया। नायर ने साई किशोर के खिलाफ स्टाइलिश स्वीप शॉट से अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 86वें ओवर में एस अजित राम की गेंद पर एक रन लेकर तीन अंक के स्कोर तक पहुंचे। स्टंप तक नायर के साथ हर्ष दुबे नाबाद 19 रन बनाकर मौजूद थे। तमिलनाडु की ओर से शंकर ने 50 रन देकर दो विकेट चटकाए। एम मोहम्मद, सोनू यादव, एस अजीत राम और मोहम्मद अली ने एक एक विकेट झटके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें