New Zealand Cricket announced : न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2025-26 सीजन के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 20 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है, जिसमें चार नए चेहरों – मिच हे, मुहम्मद अब्बास, जैक फाउलकेस और आदि अशोक को पहली बार जगह मिली है। इन चारों खिलाड़ियों ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।
नए खिलाड़ियों को मिला बड़ा मौका
मिच हे, मुहम्मद अब्बास, जैक फाउलकेस और आदि अशोक ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न्यूजीलैंड क्रिकेट की नजरों में जगह बनाई। इन खिलाड़ियों को आगामी जिम्बाब्वे दौरे के साथ-साथ वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मुकाबलों में खेलने का मौका मिल सकता है।
Four new faces feature on the centrally contracted list for the 2025-26 season 🏏https://t.co/KjPZ1HJ4ez
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 3, 2025
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करने के बाद न्यूजीलैंड के CEO स्कॉट वेनिंक का बयान
न्यूजीलैंड क्रिकेट के CEO स्कॉट वेनिंक ने कहा, “इन चार खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट मिलना इस बात का संकेत है कि हमारे पास भविष्य के लिए प्रतिभाशाली और प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी तैयार हैं। इन्होंने दिखाया है कि ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने में सक्षम हैं और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”
केन विलियमसन और अन्य सीनियर्स को नहीं मिली जगह
इस साल के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुछ बड़े नामों को बाहर रखा गया है। जिनमें शामिल हैं: केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, लॉकी फर्ग्युसन। बोर्ड का कहना है कि ये खिलाड़ी निगरानी में हैं और भविष्य में उनके प्रदर्शन के आधार पर फिर से कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया जा सकता है।
न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26 की पूरी सूची:
आदित्य अशोक, माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी,जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, मुहम्मद अब्बास, हेनरी निकोल्स, विल ओ’रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग
न्यूजीलैंड क्रिकेट का यह फैसला दिखाता है कि वे भविष्य की योजना बनाने पर ध्यान दे रहे हैं और युवा खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देने के लिए तैयार हैं। आने वाले दौरे इन नए खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक शानदार मौका होगा, वहीं फैंस की निगाहें भी उन पर होंगी।

