Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pakistan Cricket Board ने दक्षिण अफ्रीका के Corbin Bosch पर 1 साल का लगाया प्रतिबंध

April 11, 2025

Pakistan Cricket Board ने दक्षिण अफ्रीका के Corbin Bosch पर 1 साल का लगाया प्रतिबंध

Corbin Bosch : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बोश पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (पीसीएल) के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया था।

बोश को जनवरी ड्राफ्ट में पाकिस्तान सुपर लीग फ्रेंचाइजी पेशावर जाल्मी द्वारा चुना गया था। इसके बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने एक अन्य दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी लिजाड विलियम्स के चोटिल होने के स्थान पर बोश को अपनी टीम में शामिल किया।

बोश ने पीएसएल के बजाय आईपीएल में खेलना पसंद किया, जिसके बाद पीसीबी ने उन पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी किया। इस वर्ष आईपीएल और पीएसएल लगभग एक साथ आयोजित किये जा रहे हैं।

 

पीसीबी ने गुरुवार को जारी बयान में कहा, “ऑलराउंडर पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है और वह अगले साल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए पात्र नहीं होंगे।” बॉश ने कहा, “मुझे अपने फैसले पर गहरा अफसोस है और मैं पाकिस्तान के लोगों, पेशावर जाल्मी प्रशंसकों और क्रिकेट समुदाय से माफी मांगता हूं।” मुझे उम्मीद है कि मैं भविष्य में नए समर्पण और प्रशंसकों के विश्वास के साथ पीएसएल में वापसी करूंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें