Site icon Dainik Savera Times

PBKS vs MI: क्वालीफायर-2 में भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स, इस फॉर्मूले से बनाएं अपनी ड्रीम 11 टीम, कप्तान-उपकप्तान और प्लेइंग XI

Mumbai Indians VS Punjab Kings: आईपीएल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला 01 जून को खेला जाएगा। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होगा। यह रोमांचक मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।

पिछला प्रदर्शन: कौन रही मजबूत?

पंजाब किंग्स ने अपना पिछला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला था, जो एक क्वालीफायर मैच था। उस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में रहने के कारण उन्हें एक और मौका मिला है फाइनल में पहुंचने का।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को 20 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई की टीम ने बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन
इम्पैक्ट प्लेयर: अश्वनी कुमार

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, काइल जैमीसन
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख

ड्रीम 11 टीम की संभावित प्लानिंग

विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो
बल्लेबाज: श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, प्रियांश आर्य, रोहित शर्मा
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, मिचेल सेंटनर
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अर्शदीप सिंह

कप्तान (Captain): जसप्रीत बुमराह
उपकप्तान (Vice-Captain): श्रेयस अय्यर

Exit mobile version