Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer को मिला झटका…मैच के दौरान ये गलती करना पड़ा भारी, लगा इतने लाख का जुर्माना

May 1, 2025

IPL 2025: पंजाब किंग्स के कप्तान Shreyas Iyer को मिला झटका…मैच के दौरान ये गलती करना पड़ा भारी, लगा इतने लाख का जुर्माना

Captain Shreyas Iyer fined : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। पंजाब ने बुधवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की।

धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। टूर्नामेंट की आचार संहिता के तहत आईपीएल 2025 में यह पीबीकेएस का पहला ओवर-रेट अपराध था। पीबीकेएस को 19वें ओवर की शुरुआत से पहले सर्कल के अंदर एक अतिरिक्त खिलाड़ी लाने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन का 49वां मैच बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेपॉक में खेला गया।

इससे पहले इन खिलाड़ियों को लगाया जा चुका है जुर्माना

इससे पहले, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, शुभमन गिल (गुजरात टाइटन्स), अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स), रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स) और हार्दिक पांड्या (मुंबई इंडियंस) पर इस सीजन में धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया जा चुका है।

चहल ने सीएसके के खिलाफ की शानदार गेंदबाजी

युजवेंद्र चहल ने सीएसके के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 32 रन देकर 4 विकेट लिये। चहल ने आईपीएल 2025 की पहली हैट्रिक भी ली। बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही सीएसके को चहल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पंजाब ने 190 रनों पर रोक दिया। इस जीत के साथ पीबीकेएस ने 10 मैचों में अपनी छठी जीत दर्ज की और 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब 12 अंकों के साथ अंक तालिका में तीन टीमों से आगे निकल गया है।

इस बीच, सीएसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई क्योंकि वे 10 मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ तालिका में सबसे नीचे हैं। सीएसके ने इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की। लेकिन, खेले गए मैचों में खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कारण सीएसके लगातार अपने घरेलू मैदान पर हारती आ रही है। एक समय चेपॉक पर अपना दबदबा बनाए रखने वाली सीएसके इस सीजन में अपना किला बचाने में नाकाम रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें