Site icon Dainik Savera Times

RCB vs PBKS Dream 11 Prediction: RCB और PBKS के बीच महामुकाबला आज, जानिए संभावित Dream11 टीम और दोनों टीमों की प्लेइंग XI

RCB vs PBKS Dream 11 Prediction : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें पहली बार खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगी, ऐसे में फैंस को एक नया आईपीएल चैंपियन देखने को मिलेगा।

RCB vs PBKS: हालिया प्रदर्शन

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालीफायर 1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया और सीधे फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, पंजाब किंग्स को हार के बाद क्वालीफायर 2 में मुंबई इंडियंस से भिड़ना पड़ा, जहां उन्होंने 5 विकेट से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट प्लेयर: सुयश शर्मा

पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़/युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक

RCB vs PBKS: संभावित ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर: जोश इंग्लिस, जितेश शर्मा

बल्लेबाज: विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, प्रभसिमरन सिंह
ऑलराउंडर: मार्कस स्टोइनिस, रोमारियो शेफर्ड
गेंदबाज: जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़
कप्तान: विराट कोहली
उपकप्तान: जोश हेजलवुड

फाइनल से पहले माहौल गरमाया

RCB और PBKS दोनों ही टीमें दमदार खिलाड़ियों से सजी हैं। विराट कोहली जहां अपनी लय में दिख रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। आज के मुकाबले में जो टीम संयम और रणनीति के साथ खेलेगी, वो इतिहास रच सकती है।

Exit mobile version