
Rishabh Pant Century: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में पंत ने दोनों पारियों में शतक जड़कर नया कीर्तिमान रच दिया है। वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने इंग्लैंड में एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोके हों।
लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 130 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 13 चौके और दो छक्के मारे। यह उनके टेस्ट करियर का 8वां शतक है। उन्होंने इस मैच के पहली पारी में 178 गेंदों में 12 चौकों और 6 सिक्स की मदद से 134 रन बनाए थे।
ऋषभ पंत इस उपलब्धि के साथ एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले दुनिया के केवल दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा केवल जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हरारे टेस्ट में किया था, जहां उन्होंने 142 और नाबाद 199 रन बनाए थे।
ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

मेष: दिन शुभ रहेगा...