Site icon Dainik Savera Times

विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं रोहित, Trent Boult ने कहा- हमारे लिये बड़ी भूमिका निभायेंगे

Trent Boult : मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि रोहित विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और टीम को रिकॉर्ड छठा आईपीएल खिताब जीतने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। बोल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की लगातार चौथी जीत में अहम भूमिका निभाई। सनराइजर्स को आठ विकेट पर 143 रन पर रोकने के बाद मुंबई ने रोहित के 46 गेंदों पर 70 रन की मदद से 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बोल्ट ने कहा, ‘‘पूरी मुंबई टीम में विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और रोहित को किसी परिचय की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, “हर कोई टीम की जीत में योगदान देना चाहता है लेकिन रोहित पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह सीजन के बाकी मैचों में हमारे लिए बड़ी भूमिका निभाएंगे। ”

बोल्ट ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी की तारीफ

बोल्ट ने हार्दिक पंड्या की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हार्दिक एक जुनूनी क्रिकेटर हैं और काफी प्रतिभाशाली भी हैं। वह बेहतरीन कप्तान हैं और आगे बढ़कर नेतृत्व करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे पसंदीदा भारतीय क्रिकेटरों में से एक हैं, इसलिए उनकी कप्तानी में खेलना शानदार अनुभव है।’’ शुरुआती पांच मैचों में से चार में हार के बाद मुंबई ने लगातार चार जीत दर्ज करके प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है, लेकिन बोल्ट ज्यादा आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा, “शुरुआत में हम लय हासिल नहीं कर पाए लेकिन लगातार चार जीत के बाद हमने उस कमी की भरपाई कर ली है। हमारी टीम अच्छा खेल रही है और इसे बरकरार रखना चाहती है. हम बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं क्योंकि स्थिति बदलने में ज़्यादा समय नहीं लगता। टूर्नामेंट में अभी भी काफ़ी क्रिकेट बाकी है। “

Exit mobile version