
Royal Challengers Bengaluru : विराट कोहली का सपना आखिरकार 18 साल बाद साकार हुआ और उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मंगलवार को पंजाब किंग्स को सिर्फ छह रनों से हराकर 18 साल बाद नए आईपीएल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के योगदान से 20 ओवर में नौ विकेट के नुक्सान पर 190 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर पंजाब की चुनौती को 7 विकेट पर 184 रनों पर रोक दिया। जीत के बाद विराट खुशी से रो पड़े। RCB के आईपीएल ट्रॉफी जीतने के साथ ही आईपीएल के इतिहास की सबसे भावुक कहानी पूरी हो गई। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आखिरकार ट्रॉफी उठा ली। यह जीत सिर्फ विराट कोहली, रजत पाटीदार या क्रुणाल पांड्या की नहीं है। ये जीत RCB के फैंस की है।
बेंगलुरु में होगी विक्ट्री परेड-
ट्रॉफी जीतने के बाद RCB अपने फैंस के साथ 18 साब बाद खिताब जीतने का जश्न मनाने जा रही है। RCB की टीम बुधवार 4 जून को बेंगलुरु में विजय परेड निकालने जा रही है। यह बस परेड बेंगलुरु में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगी। बस परेड की शुरुआत विधान सौधा से होगा और ये एम चिन्नास्वामी स्टेडियम जाकर समाप्त होगी। RCB ने खुद अपने सोशल मीडिया के आधिकारिक X अकाउंट पर ये जानकारी दी है।
मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे टीम के खिलाड़ी-
RCB टीम के खिलाड़ी सीएम सिद्धारमैया से भी मुलाकात करने वाले हैं। विजय परेड से पहले RCB के सभी खिलाड़ी सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा खिलाड़ी डिप्टी सीएम से भी मुलाकात करेंगे।