Site icon Dainik Savera Times

शादी का वादा कर किया यौन शोषण: RCB के यश दयाल पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, FIR दर्ज

Yash Dayal News: भारतीय क्रिकेटर और RCB के खिलाड़ी यश दयाल विवादों में घिरते दिखाई दे रहे हैं। एक युवती ने उन पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब पीड़िता ने शिकायत सीधे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दी और अब पुलिस पर दबाव बढ़ गया है।

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती साझा की है और FIR की कॉपी के साथ यश दयाल के साथ अपनी एक तस्वीर भी सार्वजनिक की है। उसके अनुसार, वह पिछले 5 वर्षों से यश दयाल के साथ रिश्ते में थी और उन्हें परिवार तक से मिलवाया गया था, जहां उसे ‘बहू’ जैसा व्यवहार किया गया।

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि इस रिश्ते के दौरान वह यश दयाल पर पूरी तरह आर्थिक और भावनात्मक रूप से निर्भर हो चुकी थी। जब उसने रिश्ते को लेकर सवाल उठाए और शादी की बात की, तो उसे न केवल धोखा मिला बल्कि मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक हिंसा का भी सामना करना पड़ा।

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि यश दयाल अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसे ही झूठे रिश्तों में शामिल रहे हैं। 14 जून 2025 को उसने महिला हेल्पलाइन 181 पर कॉल किया था, लेकिन पुलिस थाने में उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

अब ये मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम कार्यालय ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम सर्किल ऑफिसर (CO) से 21 जुलाई 2025 तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Kerala Elections 2026: BJP ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

Exit mobile version