Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2025 की शुरुआत से पहले श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा… इंटरव्यू में कही ये बड़ी बात

March 18, 2025

IPL 2025 की शुरुआत से पहले श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा…  इंटरव्यू में कही ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क : होली का त्योहार खत्म हो चुका है। अब पूरे देश की नजर IPL पर है। बता दें कि IPL 2025 का सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है। इस सीजन की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मैच से होगी। वहीं, पंजाब किंग्स अपना पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस बार पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जिन्हें मेगा ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। बाद में उन्हें कप्तान बनाया गया। दरअसल, श्रेयस अय्यर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बड़ी बात कही है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

शॉर्ट बॉल की कमजोरी पर दी अहम बात…

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शॉर्ट बॉल के खिलाफ उनकी कमजोरी के बारे में पूछा गया। इस पर अय्यर ने जवाब दिया कि शायद इस बारे में एक धारणा बनाई गई थी या उन्हें टाइपकास्ट कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी ताकत और क्षमता को समझा है और खुद पर विश्वास रखा है। वह मानते हैं कि खेल हमेशा बदलता रहता है, और एक खिलाड़ी को लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार करना होता है। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वनडे मैचों में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 53 की औसत से रन बनाए हैं। उन्हें खुशी है कि उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ खेला और अपनी प्रक्रिया पर विश्वास रखा।

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करना पसंद…

श्रेयस अय्यर ने कहा कि आईपीएल 2024 में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खिताब जीता और इसके बाद उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की। अब आईपीएल 2025 में वह पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे। अय्यर ने बताया कि आगामी सीजन के लिए उनकी प्रक्रिया काफी सरल है। उन्होंने ज्यादा सोचने की बजाय अपनी मेहनत पर ध्यान दिया और ईमानदारी से काम किया। उन्होंने कहा कि यह दौर उनके लिए बहुत कुछ सिखाने वाला रहा और उन्होंने अपने कौशल पर मेहनत की। इसके परिणामस्वरूप उन्हें एक और मौका मिला।

श्रेयस ने यह भी कहा कि उन्हें चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना सबसे अच्छा लगता है। चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने भारत के लिए पांच मैचों में सर्वाधिक 243 रन बनाए थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा कि वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे सहज महसूस करते हैं। चाहे वह वर्ल्ड कप हो या चैंपियंस ट्रॉफी, उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का आनंद लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें