Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shubman Gill का ऐतिहासिक प्रदर्शन… एक टेस्ट मैच में बनाए 430 रन, बने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर

July 6, 2025

Shubman Gill का ऐतिहासिक प्रदर्शन… एक टेस्ट मैच में बनाए 430 रन, बने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर

World’s Highest Scores: भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में ऐसा धमाका कर दिया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 430 रन ठोक डाले और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

पहली पारी में दोहरा शतक… दूसरी में शतक

गिल ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए और दूसरी पारी में भी अपना दम दिखाते हुए 161 रनों की पारी खेली। उनकी इस अद्भुत बल्लेबाजी के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए। उनके इस प्रदर्शन ने भारत को मैच में मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया।

गिल के अलावा सिर्फ चार और बल्लेबाज

टेस्ट क्रिकेट में अब तक केवल पांच बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने एक ही मैच में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इस ऐतिहासिक सूची में अब शुभमन गिल का नाम भी शामिल हो गया है।

इन दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल हैं:

1. ग्राहम गूच (456 रन) – साल 1990 में भारत के खिलाफ गूच ने पहली पारी में 333 और दूसरी पारी में 123 रन बनाए थे।

2. शुभमन गिल (430 रन) – इंग्लैंड के खिलाफ 269 और 161 रन की पारियां खेलीं।

3. मार्क टेलर (426 रन) – 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ 334 और 92 रन की पारियां।

4. कुमार संगकारा (424 रन) – 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 319 और 105 रन।

5. ब्रायन लारा (400 रन) – 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ही पारी में नाबाद 400 रन बनाए।

रिकॉर्ड्स की झड़ी

गिल की यह पारी न केवल व्यक्तिगत रूप से एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि भारतीय टेस्ट इतिहास के लिए भी गर्व का क्षण है। उनकी तकनीक, संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण इस पारी में देखने को मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें