Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Smriti-Shafali की जोड़ी ने मचाया धमाल… बनाया ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड! दुनिया की पहली बाएं हाथ की बल्लेबाज

July 2, 2025

Smriti-Shafali की जोड़ी ने मचाया धमाल… बनाया ये बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड! दुनिया की पहली बाएं हाथ की बल्लेबाज

Smriti Mandhana : भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही मंधाना ने अपने करियर का 150वां T20I मैच खेला और इस मुकाम तक पहुंचने वाली भारत की दूसरी महिला क्रिकेटर बन गईं।

स्मृति बनीं तीसरी भारतीय, जिसने खेला 150 T20I

स्मृति मंधाना से पहले भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पुरुष टीम के रोहित शर्मा ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए थे। अब स्मृति भी इस विशिष्ट क्लब में शामिल हो गई हैं:

खिलाड़ी                   देश               T20I मैच

हरमनप्रीत               कौर भारत             179
रोहित शर्मा              भारत                   159
स्मृति मंधाना            भारत                    150

दुनिया की पहली बाएं हाथ की बल्लेबाज

इतिहास रचते हुए स्मृति मंधाना अब दुनिया की पहली महिला बाएं हाथ की बल्लेबाज बन गई हैं, जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा T20I मैच खेले हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले 9 खिलाड़ियों में वे अकेली बाएं हाथ की खिलाड़ी हैं, जो उनके करियर की निरंतरता और योगदान को दर्शाता है।

मंधाना और शेफाली की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ब्रिस्टल में खेले गए इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत की। पहले ही ओवर में दोनों ने 11 रन बटोरे और दूसरे ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेते ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अब मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी वूमेन्स T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है। दोनों के बीच अब तक कुल 2724 रनों की साझेदारी हो चुकी है, जिसने ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली और बेथ मूनी की जोड़ी का रिकॉर्ड (2720 रन) तोड़ दिया है।

वूमेन्स T20I में सबसे ज्यादा रनों की पार्टनरशिप (कोई भी विकेट)

2724 – स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा
2720 ​​- एलिसा हीली और बेथ मूनी
2556 – सुजी बेट्स और सोफी डिवाइन
1985 – ईशा ओझा और तीर्था सतीश
1976 – कविशा एगोडागे और ईशा ओझा

मंधाना का अब तक का प्रदर्शन

स्मृति मंधाना ने अपने T20I करियर में अब तक कई यादगार पारियां खेली हैं। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज की गिनती दुनिया की सबसे स्टाइलिश और भरोसेमंद ओपनर में होती है। उनका अनुभव और निरंतरता टीम इंडिया की बड़ी ताकत है।

भारतीय टीम के लिए बड़ी उपलब्धि

स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की यह रिकॉर्ड साझेदारी भारत के लिए गर्व की बात है। यह दिखाता है कि भारतीय महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में यह जोड़ी और भी कई कीर्तिमान अपने नाम कर सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें