Shikhar Dhawan : भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होने वाला है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने युवा कप्तान शुभमन गिल की तारीफ की है। उनके मुताबिक, सीरीज में टीम इंडिया पर दबाव कम हुआ है।
शिखर धवन ने कहा, ‘मैं पूरी टीम को 58 साल बाद एजबेस्टन में जीत के लिए बधाई देना चाहता हूं। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। दूसरे टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह वापसी की, उससे उनका जज्बा झलकता है।’
युवा कप्तान की तारीफ करते हुए धवन ने कहा, ‘शुभमन गिल ने 269 और 161 रनों की शानदार पारियां खेलकर आगे बढ़कर नेतृत्व किया। बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने गेंद से उनका शानदार साथ दिया। भले ही हम पहला टेस्ट हार गए, लेकिन प्रदर्शन सकारात्मक रहा।’
लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट के बारे में शिखर धवन ने कहा, ‘गिल ने 147 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने दो शतक लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भी शतक लगाकर अच्छी नींव रखी।’ इंग्लैंड की धरती पर एक ही मैच में पाँच शतक लगाना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जसप्रीत बुमराह भी उतने ही प्रभावशाली रहे, उन्होंने पाँच विकेट लेकर अंग्रेज़ बल्लेबाज़ों को परेशानी में डाला।
धवन का मानना है कि सीरीज़ में 1-1 की बराबरी के बाद भारत पर दबाव कम है। उन्होंने कहा, ‘टीम ने पहले मैच से सीख ली और दूसरे मैच में मज़बूत वापसी की। दोनों टेस्ट मैच रोमांचक और बेहतरीन क्रिकेट से भरपूर रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड कैसा प्रदर्शन करता है। दूसरे टेस्ट के बाद टीम इंडिया पर दबाव कम हो रहा है। यह भारत के आगे बढ़ने के लिए एक अच्छा संकेत है।
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पाँच मैचों की सीरीज़ का पहला मैच पाँच विकेट से जीता था, जिसके बाद टीम इंडिया ने बदला लेते हुए एजबेस्टन टेस्ट 336 रनों से जीत लिया। अब दोनों टीमें लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज़ में 2-1 की बढ़त बनाने की कोशिश करेंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...