Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

Andre Russell ने रचा इतिहास… T20 क्रिकेट में किया कमाल, ऐसा करिश्मा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

June 27, 2025

Andre Russell ने रचा इतिहास… T20 क्रिकेट में किया कमाल, ऐसा करिश्मा करने वाले बने तीसरे बल्लेबाज

Andre Russell : वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ 13 गेंदों में ताबड़तोड़ 30 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने तीन शानदार छक्के लगाए। इसी के साथ रसेल के टी20 क्रिकेट में 750 छक्के पूरे हो गए हैं।

क्रिस गेल और पोलार्ड के बाद तीसरे नंबर पर रसेल

आंद्रे रसेल टी20 क्रिकेट में 750 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले केवल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड यह कारनामा कर चुके हैं।

क्रिस गेल – 1056 छक्के
कीरोन पोलार्ड – 916 छक्के
आंद्रे रसेल – 751* छक्के
निकोलस पूरन – 641 छक्के
एलेक्स हेल्स – 563 छक्के

T20 में 9000+ रन बना चुके हैं रसेल

आंद्रे रसेल टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 558 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 9227 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 32 अर्धशतक निकले हैं। रसेल ने अब तक टी20 में 610 चौके और 751 छक्के जड़ दिए हैं, जो उनके आक्रामक खेल का सबूत हैं।

आंद्रे रसेल की पारी पर भारी पड़ी वॉशिंगटन की बल्लेबाजी

लॉस एंजेल्स नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आंद्रे फ्लेचर ने धमाकेदार 104 रन, उन्मुक्त चंद ने 41 रन और आंद्रे रसेल ने 30 रन का योगदान दिया।

हालांकि, यह स्कोर जीत के लिए काफी नहीं साबित हुआ। वॉशिंगटन फ्रीडम की ओर से मिचेल ओवन (43 रन), ग्लेन मैक्सवेल (42 रन) और ग्लेन फिलिप्स (33 रन) ने शानदार बल्लेबाजी की। टीम ने अंतिम ओवर की आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें