Site icon Dainik Savera Times

SRH vs KKR : हैदराबाद ने जीता टॉस, केकेआर के खिलाफ पहले किया बल्लेबाजी का फैसला; देखें प्लेइंग 11

SRH vs KKR : नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइजर्स और नाइट राइडर्स दोनों ने ही अपनी एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। सनराइजर्स और नाइट राइडर्स दोनों प्ले ऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुके हैं और अपने अंतिम मुकाबलों में जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेंगे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, एनरिक नॉर्त्जे, वरुण चक्रवर्ती।

Exit mobile version