Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूर्यकुमार यादव का नाम लेना खुशी मुखर्जी को पड़ा महंगा, 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दर्ज

January 15, 2026

सूर्यकुमार यादव का नाम लेना खुशी मुखर्जी को पड़ा महंगा, 100 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा दर्ज

खेल डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को लेकर दिए गए एक बयान के बाद एक्ट्रेस और रियलिटी शो स्प्लिट्सविला की पूर्व कंटेस्टेंट खुशी मुखर्जी मुश्किल में फंस गई हैं। उनके खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि (डिफेमेशन) का मुकदमा दायर किया गया है।

यह मुकदमा गाजियाबाद के रहने वाले फैजान अंसारी ने दायर किया है, जो खुद को सूर्यकुमार यादव का प्रशंसक बताते हैं। शिकायत में कहा गया है कि खुशी मुखर्जी ने बिना किसी सबूत के ऐसे बयान दिए, जिससे एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी की छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

यह भी देखें- Breaking: ਥੋੜ੍ਹੀ ਦੇਰ ‘ਚ CM ਮਾਨ ਦੀ ਪੇਸ਼ੀ, ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਬੰਧ

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, यह विवाद 2025 के आखिर में हुए एक मीडिया इवेंट से शुरू हुआ। इस इवेंट में खुशी मुखर्जी से पूछा गया था कि क्या उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेटरों को डेट करने में दिलचस्पी है। इसके जवाब में खुशी ने कहा कि उन्हें ऐसे रिश्तों में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई क्रिकेटर्स पहले उनसे संपर्क करने की कोशिश कर चुके हैं।

इसी बातचीत के दौरान खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव का नाम लेते हुए कहा कि वह पहले उन्हें काफी मैसेज किया करते थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अब दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं है। इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच जमकर बहस शुरू हो गई।

फैजान ने शिकायत में क्या आरोप लगाया?

फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि खुशी मुखर्जी ने यह बयान जानबूझकर और गलत इरादे से दिया, ताकि एक मशहूर क्रिकेटर की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके। भारतीय कानून के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति बिना सबूत के ऐसे बयान देता है जिससे किसी की प्रतिष्ठा प्रभावित होती है, तो उसके खिलाफ सिविल या आपराधिक कार्रवाई हो सकती है।

मुकदमे में मांगी गई 100 करोड़ रुपये की रकम सूर्यकुमार यादव की लोकप्रियता, ब्रांड वैल्यू और सामाजिक प्रतिष्ठा को दर्शाती है। सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उनकी शादी साल 2016 में देविशा शेट्टी से हुई थी।

ये भी पढ़ें: होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा: पत्नी को प्रेमी संग पकड़ने पहुंचा पति, पुलिस आई तो बेड के…

सूर्यकुमार की मैनेजमेंट ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

फिलहाल, सूर्यकुमार यादव या उनके परिवार और मैनेजमेंट की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, और न ही खुशी मुखर्जी ने इस मुकदमे पर कोई प्रतिक्रिया दी है। अब यह देखना होगा कि यह मामला आगे किस दिशा में जाता है और कोर्ट इसमें क्या फैसला सुनाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें