Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

February 18, 2026

टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव

अहमदाबाद। भारत ने बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है।

भारतीय टीम में कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है, जबकि अक्षर पटेल के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया है। दूसरी ओर, नीदरलैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले बैटिंग करने जा रहे हैं। यह एक अच्छी पिच लग रही है। हम बोर्ड पर रन बनाना चाहते हैं और बॉलर्स पर टोटल डिफेंड करने का प्रेशर डालना चाहते हैं। कैंप में माहौल बहुत अच्छा है और वे वैसा ही क्रिकेट खेल रहे हैं जैसा मैं चाहता हूं। हमने दो बदलाव किए हैं। कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह आए हैं, जबकि अक्षर पटेल आराम कर रहे हैं, उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर आए हैं।”

वहीं, नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस गंवाने के बाद कहा, “हां, हम भी टॉस जीतकर पहले बैटिंग ही करते। यह एक अच्छा विकेट लग रहा है। हमारे लिए यह अपने कैंपेन को शानदार तरीके से खत्म करने का मौका है। आज बस हम शत प्रतिशत देना चाहते हैं। हमने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है।”

ग्रुप-ए में मौजूद टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाकर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रन से हराया था, जिसके बाद नामीबिया के खिलाफ 93 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 61 रन से रौंदा। दूसरी ओर, खिताबी रेस से बाहर हो चुकी नीदरलैंड ने 3 में से 2 मुकाबले गंवाए हैं। यह टीम फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

नीदरलैंड्स की प्लेइंग इलेवन: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन-कैशेट, रोएलोफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन और नोआ क्रॉस।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें