ICC Changed Powerplay rules in men’s T20I: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब बारिश या किसी कारण से ओवर घटने पर पावरप्ले की लंबाई ओवर के बजाय गेंदों के हिसाब से तय होगी। यह नया नियम 2 जुलाई 2025 से लागू होगा और इसे पहले से इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में आजमाया जा चुका।
इससे पहले पावरप्ले की लंबाई हमेशा ओवरों के आधार पर तय होती थी, लेकिन अब गेंदों के हिसाब से राउंडिंग कर 30% के अनुपात में पावरप्ले दिया जाएगा।
क्या है नया नियम?
अब तक टी20 इंटरनेशनल में 20 ओवर के मैच में पहले 6 ओवर का पावरप्ले होता है, जिसमें सिर्फ दो खिलाड़ी 30-यार्ड सर्कल के बाहर रह सकते हैं। लेकिन जब मैच के ओवर घटते थे (जैसे बारिश के कारण), तो पावरप्ले को पूरा ओवर में राउंड किया जाता था, जिससे असंतुलन आ जाता था।
- 5 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 1.3 ओवर (यानि 9 गेंद)
- 6 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 1.5 ओवर (यानी 11 गेंद)
- 7 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 2.1 ओवर (यानि 13 गेंद)
- 8 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 2.2 ओवर (यानि 14 गेंद)
- 9 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 2.4 ओवर (यानि 16 गेंद)
- 10 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 3.0 ओवर (यानी 18 गेंद)
- 11 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 3.2 ओवर (यानी 20 गेंद)
- 19 ओवर के मैच में पावरप्ले होगा 5.4 ओवर (यानी 34 गेंद)
यह नियम इंग्लैंड के T20 Blast में पहले से लागू है और खिलाड़ियों व अंपायरों को इससे कोई परेशानी नहीं होती। ICC ने बताया कि मैच के दौरान अंपायर तीसरे ओवर की दूसरी गेंद के बाद सिग्नल देंगे, जिसके बाद बाकी फील्डर सर्कल के बाहर जा सकेंगे।
क्यों जरूरी था बदलाव?
कई बार देखा गया कि पावरप्ले का पूरा एक ओवर राउंड करना विरोधी टीम को बड़ा फायदा देता है। नई व्यवस्था में पावरप्ले का हिस्सा गेंदों के हिसाब से राउंड होगा, जिससे मैदान में संतुलन बना रहेगा। यह ज्यादा निष्पक्ष माना जा रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में भी नए नियम

