Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

England के खिलाफ आज Nagpur में पहला वनडे खेलेगी टीम इंडिया, Champions Trophy से पहले सीरीज काफी महत्वपूर्ण

February 6, 2025

England के खिलाफ आज Nagpur में पहला वनडे खेलेगी टीम इंडिया, Champions Trophy से पहले सीरीज काफी महत्वपूर्ण

नई दिल्ली : भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला महाराष्ट्र के नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। आगामी Champions Trophy से पहले ये बाइलेट्रल सीरीज दोनों देशों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम की कमान रोहित शर्मा के कंधों पर है। वनडे सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल और मोहम्मद शमी जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर वनडे मैच खेलते नजर आएंगे, जो भारत की मेजबानी में खेले गए पिछले वनडे वल्र्ड कप में टीम का हिस्सा थे। पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम इंडिया को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान की मेजबानी में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, क्योंकि टीम के पास अभी भी अधिकांश वो खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्होंने पिछले वल्र्ड कप टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन किया था। इसलिए चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी जीत को पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड के साथ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को ओडिशा में होगा

बुधवार को कप्तान रोहित ने कहा था कि बुमराह को अभी कुछ स्कैन से गुजरना है, जिसके बाद उनके तीसरे वनडे और उसके बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी खेलने की उपलब्धता पर फैसला होगा। मेहमान इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे मुकाबला महाराष्ट्र के नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शुरू होने का समय दोपहर 1.30 बजे का है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच 9 फरवरी को ओडिशा के कटक में बाराबाती स्टेडियम में होगा। वहीं, तीसरा वनडे मुकाबला 12 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने अपने प्लेइंग-11 की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद को शामिल किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें