Site icon Dainik Savera Times

Women’s Cricket : राधा यादव ऑस्ट्रेलिया दौरे पर संभालेंगी भारत ए टीमों की कप्तानी, पढ़ें मैच का पूरा शैड्यूल

नई दिल्ली। लेफ्ट आर्म स्पिनर राधा यादव अगस्त में ऑस्ट्रेलिया दौरे में भारत ए टीमों की कप्तानी संभालेंगी। भारत इस दौरे में तीन टी20 और इतने ही 50 ओवर के मैच खेलेगा, जिसके बाद एक चार दिवसीय मैच होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने 7 से 24 अगस्त, 2025 तक होने वाले आगामी बहु-प्रारूप ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए महिला टीम की घोषणा कर दी है।

7 अगस्त से शुरू होगा मैच

भारत ए महिला टीम तीन टी20 और इतने ही 50 ओवर के मैच खेलेगी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक चार दिवसीय मैच होगा। यह दौरा 7 अगस्त, 2025 को मैके में शुरू होगा, जहां तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद मुकाबला नॉथ्र्स, ब्रिस्बेन में होगा, जहां तीन 50 ओवर के मैच खेले जाएंगे और उसके बाद एलन बॉर्डर फील्ड में चार दिवसीय मैच खेला जाएगा।

ये रहेगी टी20 टीम

राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, डी. वृंदा, सजना सजीवन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), राघवी बिस्ट, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, नंदिनी कशय़प (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, तितास साधु एक दिवसीय और बहु-दिवसीय टीम: राधा यादव (कप्तान), मिन्नू मणि (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, तेजल हसब्निस, राघवी बिस्ट, तनुश्री सरकार, उमा छेत्री (विकेटकीपर), प्रिया मिश्र, तनुजा कंवर, नंदिनी कशय़प (विकेटकीपर), धारा गुज्जर, जोशिता वीजे, शबनम शकील, साइमा ठाकोर, तितास साधु (श्रेयंका पाटिल और प्रिया मिश्र का चयन बीसीसीआई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) से फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा।)

Exit mobile version