Site icon Dainik Savera Times

आस्ट्रेलिया में चलते मैच में पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर की मौत

Cricketer Dies During a Match : पाकिस्तानी मूल के एक क्लब क्रिकेटर जुनैल जफर की यहां भीषण गर्मी के बीच खेले गए स्थानीय मैच के दौरान मैदान पर गिरने से मौत हो गई। चालीस वर्ष से अधिक उम्र के खान पिछले शनिवार को प्रिंस अल्फ्रेड ओल्ड कॉलेजियंस के खिलाफ ओल कोंकोर्डियंस क्रिकेट क्लब के लिये खेल रहे थे ।

एक समाचार के अनुसार 40 ओवर तक फील्डिंग और सात ओवर बल्लेबाजी के बाद खान चार बजे मैदान पर गिर पड़े। दक्षिण आस्ट्रेलिया इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है और मौसम विभाग के अनुसार उस समय तापमान 40 डिग्री से ऊपर था। एडीलेड टर्फ क्रिकेट संघ नियमों के अनुसार तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहने पर मैच रद्द कर दिया जाना चाहिये ।

खान के क्लब ने कहा ,‘‘हम अपने क्लब के अहम सदस्य के निधन से दुखी हैं। कोंकोडिया कॉलेज ओवल पर खेलते समय उनकी तबीयत बिगड़ी और सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके परिवार, दोस्तों और टीम के प्रति हमारी संवेदनायें।’’ खान 2013 में आईटी उद्योग में काम के लिये पाकिस्तान से एडीलेड आये थे।

 

Exit mobile version