Site icon Dainik Savera Times

क्रिकटर रविचंद्रन अश्विन ने शतरंज लीग से पहले अमेरिकन फ्रेंचाइजी के लिये गीत किया जारी

चेन्नई: भारत के फिरकी गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को ग्लोबल शतरंज लीग के दूसरे सत्र से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अमेरिकन गैम्बिट्स फ्रेंचाइजी का गीत जारी किया।

‘मेक द वर्ल्ड गो’ नामक यह गीत चरण राज ने लिखा है और कार्तिक चेन्नोजीराव ने इसे स्वर दिया है। यह गीत टीम की एकता और रणनीति को रेखांकित करता है। अश्विन इस फ्रेंचाइजी टीम के सह मालिक हैं। यह टीम दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर हिकारू नाकामुरा के नेतृत्व में अपनी चुनौती पेश करेगी।

Exit mobile version