Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओलंपिक में 128 साल बाद दिखेगा क्रिकेट का जलवा…स्टेडियम में गूजेगी बल्ले की गूंज, IOC ने दी मंजूरी

October 16, 2023

ओलंपिक में 128 साल बाद दिखेगा क्रिकेट का जलवा…स्टेडियम में गूजेगी बल्ले की गूंज, IOC ने दी मंजूरी

स्पोर्ट्स डेस्क: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल करने का फैसला लिया है। मुंबई में IOC के 141वें सत्र की बैठक में सोमवार को इस फैसले का ऐलान किया गया। इस फैसले के बाद अब साल 2028 में लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक में T20 के फॉर्मेट में क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। ओलंपिक में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी हुई है।

 

बीते 15 अक्टूबर से मुंबई में IOC का 141वां सत्र जारी है और इसकी बैठक 17 अक्टूबर तक चलेगी। IOC सदस्य नीता अंबानी ने समिति के इस फैसले पर खुशी जताते हुए कहा, ‘भारत के लिए यह फैसला गर्व की बात है, फैसले के लिए IOC को धन्यवाद, इससे ओलंपिक आंदोलन को मजबूती मिलेगी। बता दें कि समोवार को IOC ने क्रिकेट के T20 प्रारूप को साल 2028 में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आयोजित होने वाले ओलंपिक में आधिकारिक तौर पर शामिल करने का फैसला किया।

 

इसके अलावा IOC ने सोमवार को एलए गेम्स के लिए रोस्टर में पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं के साथ-साथ चार अन्य खेलों को शामिल करने के लिए मतदान भी किया। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के कार्यकारी बोर्ड ने पिछले सप्ताह खेल को कार्यक्रम में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी। क्रिकेट के अलावा, जो पुरुषों और महिलाओं की टीमों के बीच टी20 प्रारूप में खेला जाएगा, उनमें बेसबॉल-सॉफ्टबॉल, फ़्लैग फ़ुटबॉल, लैक्रोस (छक्के) और स्क्वैश (मिक्सड) शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें