Site icon Dainik Savera Times

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रॉड्रिगेज से की सगाई, इंस्टाग्राम पर किया ऐलान

Ronaldo-Georgina Engaged : पुर्तगाल और अल नसर के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लंबे समय की पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिगेज से सगाई कर ली है। जॉर्जिना ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस खुशखबरी को अपने फैंस के साथ साझा किया। तस्वीर में दोनों के हाथों में सगाई की अंगूठियां नजर आ रही हैं। जॉर्जिना ने कैप्शन में लिखा “हां, मैं आपसे प्यार करती हूं… इस जिंदगी और आने वाली हर जिंदगी में।”

9 साल के रिलेशनशिप के बाद सगाई

बता दें कि रोनाल्डो और जॉर्जिना 2016 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लगभग नौ साल के रिश्ते के बाद दोनों ने यह बड़ा कदम उठाया है। दोनों की पहली मुलाकात एक गुच्ची स्टोर में हुई थी, जहां जॉर्जिना काम करती थीं। 2017 में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।

चार बच्चों के माता-पिता

रोनाल्डो और जॉर्जिना के चार बच्चे हैं। 2017 में जुड़वां बच्चों एवा मारिया और मातेआ का जन्म हुआ, जबकि 2022 में जॉर्जिना ने बेला एस्मेराल्डा को जन्म दिया। इसके अलावा रोनाल्डो का एक बेटा क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर है, जिसका जन्म 2010 में हुआ था। जॉर्जिना फिलहाल सभी बच्चों की देखभाल कर रही हैं।

मॉडलिंग और रियलिटी शो से सुर्खियों में रहीं जॉर्जिना

27 जनवरी 1994 को अर्जेंटीना में जन्मी जॉर्जिना एक बेहतरीन डांसर और मॉडल हैं। जॉर्जिना एक बेहतरीन डांसर हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1994 को अर्जेंटीना में हुआ था। मैड्रिड जाने से पहले उन्होंने स्पेन के जैका में अपनी पढ़ाई पूरी की। रोनाल्डो और जॉर्जिना ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाए रखा। हालांकि, जॉर्जिना कई फैशन शो में बतौर मॉडल और इन्फ्लुएंसर नजर आईं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की रियलिटी सीरीज ‘आई एम जॉर्जिना’ के जरिए फैन्स को अपनी जिंदगी की झलक दिखाई। रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में एक गुच्ची स्टोर में हुई थी। जॉर्जिना उस स्टोर में काम करती थीं। पहली मुलाकात के बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों ने साथ वक्त बिताने का फैसला किया।

रोनाल्डो का करियर रिकॉर्ड

फुटबॉल के इतिहास में रोनाल्डो कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। 2024 में उन्होंने क्रोएशिया के खिलाफ अपने करियर का 900वां गोल दागा, ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। सऊदी प्रो लीग में अल नसर के लिए खेलते हुए उन्होंने अब तक 30 मैचों में 25 गोल किए हैं।

Exit mobile version