Site icon Dainik Savera Times

Cristiano Ronaldo चैंपियंस लीग एलीट टूर्नामैंट के पहले मुकाबले से बाहर

रियाद (सऊदी अरब) : फुटबॉल जगत के महानतम खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो वायरल होने के कारण अल-शॉर्टा के खिलाफ होने वाले एएफसी चैंपियंस लीग एलीट टूर्नामैंट में अपने पदार्पण मैच के लिए अल -नासर टीम के साथ इराक नहीं गए। रोनाल्डो की कप्तानी वाले सऊदी अरब क्लब अल-नासर ने आधिकारिक बयान में कहा कि पुर्तगाल के फॉरवर्ड की तबीयत ठीक नहीं थी और वह वायरल से संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने कहा कि टीम के चिकित्सक ने पुष्टि की कि रोनाल्डो को फिलहाल आराम करने की जरूरत है। नैशंस लीग में पुर्तगाल के लिए खेलते हुए रोनाल्डो ने हाल ही में क्रोएशिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ गोल कर अपने अंतर्राष्ट्रीय गोल की संख्या रिकॉर्ड 132 तक पहुंचाई।

Exit mobile version