Site icon Dainik Savera Times

‘रिकॉर्ड अच्छे हैं, लेकिन टीम की सफलता सबसे ऊपर’, बोले क्रिस्टियानो रोनाल्डो

Cristiano Ronaldo Team Success

Cristiano Ronaldo Team Success

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ग्रुप के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जादू देखने को मिला, और उन्होंने दो शानदार गोल दागे। टीम की जीत के बाद रोनाल्डो ने कहा कि रिकॉर्ड बनाना अच्छी बात है, लेकिन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की सफलता है।

रोनाल्डो ने मैच के छठे मिनट में ही पुर्तगाल के लिए पहला गोल किया। इस गोल के साथ ही वह छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी बने। इसके बाद उन्होंने मैच के 39वें मिनट में अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही रोनाल्डो वर्ल्ड कप में पुर्तगाल के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उनके नाम अब 10 वर्ल्ड कप गोल हो गए हैं, जबकि दिग्गज यूसेबियो ने 9 गोल किए थे।

ये भी पढ़ें–   https://dainiksaveratimes.com/sports/portugal-vs-uzbekistan-fifa-world-cup-2026/

मैच के बाद रोनाल्डो ने कहा कि रिकॉर्ड बनाना अच्छा लगता है, लेकिन उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम की सफलता है। उन्होंने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। टीम ने शानदार खेल दिखाया और आत्मविश्वास के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। रिकॉर्ड हमेशा अच्छे होते हैं, लेकिन मेरा लक्ष्य नेशनल टीम को उसके उद्देश्यों तक पहुंचाने में मदद करना है।”

पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि टीम ने पिछले मैच से सबक लेकर शानदार वापसी की। उन्होंने कहा, “ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से हमें बिल्कुल वैसी ही प्रतिक्रिया मिली, जिसकी उम्मीद थी। कई बार किसी बड़े टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए शुरुआती मुकाबले जैसे कठिन मैचों की जरूरत पड़ती है। इस मुकाबले में टीम ने वही जुझारूपन और समर्पण दिखाया, लेकिन पहले मुकाबले की तुलना में अधिक परिपक्वता के साथ। मैं टीम के प्रदर्शन और नतीजे से बेहद खुश हूं।”

मैच में पुर्तगाल ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। रोनाल्डो के अलावा नूनो मेंडेस ने भी शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ में उनके फ्री-किक से टीम के लिए एक और गोल मिला। दूसरे हाफ में उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी अजीजजोन गनीव गलती से गेंद को अपने ही गोल पोस्ट में मार बैठे, जिससे पुर्तगाल की बढ़त और मजबूत हो गई। मैच के 87वें मिनट में राफा लियाओ ने पांचवां गोल करके टीम को शानदार जीत दिलाई।

Exit mobile version