Site icon Dainik Savera Times

IPL 2026 के लिए CSK ने लांच की नई जर्सी, जानें क्या है खास

CSK new new jersey

CSK new new jersey

CSK new new jersey: पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लीग के आगामी सीजन (आईपीएल 2026) से पहले अपनी नई जर्सी की झलक दिखाई है। सीएसके ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला था, जिसमें रविवार सुबह 7:07 बजे एक बड़ी घोषणा की बात की गई थी। यह समय और नंबर फ्रेंचाइजी एमएस धोनी से गहराई से जुड़ा हुआ है। सीएसके ने एक शानदार वीडियो जारी किया जिसने फैंस को चौंकाया।

2026 जर्सी की पहली झलक
वीडियो ने नए सीजन से पहले सीएसके कैंप में धोनी के आने की पुष्टि की और फ्रेंचाइजी की आईपीएल 2026 जर्सी की पहली झलक भी दिखाई गई। 2026 की जर्सी ने सीएसके की पहचान बनाए रखी है। साथ ही इसमें हल्के डिजाइन अपडेट भी किए गए हैं।

पांच स्टार का मतलब
सीएसके के क्रेस्ट के ऊपर पांच स्टार हैं, जो फ्रेंचाइजी के पांच इंडियन प्रीमियर लीग खिताब (2010, 2011, 2018, 2021 और 2023) को दिखाते हैं। पिछले सीजन सीएसके का प्रदर्शन खराब रहा था। टीम 14 मैचों में, 10 हार और 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। 2026 सीजन से पहले, सीएसके ने टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम से जोड़ा गया है।

MS Dhoni पर नजरें
सीएसके ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे युवाओं को भी टीम में शामिल किया है। रुतुराज गायकवाड़ कप्तानी करेंगे। सीएसके टीम का हिस्सा संजू सैमसन और शिवम दुबे फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा हैं और टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। लीग की शुरुआत होने वाली है, इसलिए सीएसके तैयारी मोड में है। चेन्नई में फ्रेंचाइजी के हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में होने वाले तैयारी कैंप में शामिल होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट के मुताबित एमएस धोनी इस सीजन में टीम के लिए सभी मैचो में उपलब्ध नहीं होंगे।

Exit mobile version